E Shram Registration Process – ई-श्रम रजिस्ट्रेशन

अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं — चाहे मजदूरी हो, रिक्शा चलाना हो, घरेलू काम हो या फिर रेहड़ी-पटरी — तो e shram registration करवाना आपके लिए बहुत जरूरी है। इससे आपको सरकारी योजनाओं का सीधा फायदा मिलता है और ₹2 लाख तक का दुर्घटना बीमा भी मिलता है। पूरा process ऑनलाइन है, मुफ्त है और घर बैठे मोबाइल से 10-15 मिनट में हो जाता है। नीचे मैंने हर step real portal पर जाकर verify करके लिखा है।

eShram Portal पर Registration के लिए क्या-क्या चाहिए?

दस्तावेजजरूरी है या नहीं
आधार कार्डहाँ (सबसे जरूरी)
मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)हाँ (OTP इसी पर आएगा)
बैंक खाता नंबर + IFSC Codeहाँ
पासपोर्ट साइज फोटोOptional

⚠️ मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो पहले नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर लिंक करवाएं — बिना इसके registration नहीं होगा।

E Shram Card Self Registration Online – Step by Step Process

Step 1: मोबाइल के browser में E shram Portal टाइप करके official website खोलें।

Step 2: होम पेज पर ऊपर “Register on eShram” बटन दिखेगा — इस पर क्लिक करें।

E Shram Card Registration

Step 3: नए पेज पर अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालें, Captcha भरें। नीचे पूछा जाएगा — “क्या आप EPFO या ESIC मेंबर हैं?” — दोनों में “No” चुनें। फिर “Send OTP” पर क्लिक करें।

eshram registration

Step 4: मोबाइल पर OTP आएगा — डालकर “Submit” करें।

Step 5: अगले पेज पर 12 अंकों का आधार नंबर डालें। Terms & Conditions पर टिक ✅ करें और “Submit” दबाएं। आधार से जुड़े नंबर पर दोबारा OTP आएगा — डालकर “Validate” पर क्लिक करें।

E Shram Card Self Registration Online

Step 6: अब Registration Form खुलेगा। कुछ जानकारी आधार से अपने आप भरी होगी, बाकी आपको भरनी है:

Sectionक्या भरना है
Personal Informationनाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, वैवाहिक स्थिति
Addressस्थायी और वर्तमान पता
Educationआपकी शिक्षा (5वीं/8वीं/10वीं/12वीं/Graduate)
Occupation & Skillsआप क्या काम करते हैं, कौन सी skill है
Bank Detailsबैंक खाता नंबर और IFSC Code
E Shram Card Self Registration

💡 Tip: बैंक खाता वही दें जिसमें सरकारी योजनाओं का पैसा चाहिए। IFSC Code अपनी बैंक passbook के पहले पेज पर मिल जाएगा।

Step 7: सब कुछ भरने के बाद नीचे Self Declaration पढ़ें, Consent पर टिक ✅ करें और “Submit” पर क्लिक करें।

E Shram Card declration

Step 8: 🎉 बधाई हो! आपका e shram Card registration पूरा हो गया। स्क्रीन पर 12 अंकों का UAN Number दिखेगा और “Download UAN Card” का बटन मिलेगा — क्लिक करके ई-श्रम कार्ड PDF में save कर लें।

E Shram card download

E Shram Registration करते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • सारी जानकारी आधार कार्ड के हिसाब से भरें — नाम, जन्मतिथि spelling match होनी चाहिए
  • UAN Number स्क्रीनशॉट लेकर या लिखकर रख लें — आगे हमेशा काम आएगा
  • Website दिन में slow चले तो सुबह 6-8 AM या रात 9 PM बाद try करें
  • Registration पूरी तरह मुफ्त है — कोई पैसे माँगे तो वो fraud है
  • एक आधार से सिर्फ एक ही बार registration होता है — दोबारा करने की जरूरत नहीं

📌 Registration हो जाने के बाद अगर card download करना है तो पहले यहाँ क्लिक करके E Shram Card Download कैसे करें — पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

कोई दिक्कत आए तो eshram helpline नंबर 14434 पर कॉल करें।